जुलाई महीने में टीवीएस मोटर की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जुलाई में टीवीएस मोटर की बिक्री 14 फीसदी बढ़ी है। इस साल जुलाई में टीवीएस मोटर ने 2.48 लाख गाड़ियां बेची हैं, जबकि पिछले साल जुलाई में कंपनी ने 2.18 लाख गाड़ियां बेची थी।
