देश की सबसे पॉपुलर टू-व्हीलर्स में से एक होंडा एक्टिवा ने एक और नया मुकाम हासिल कर लिया है। एक्टिवा साल 2016 के शुरुआती छह महीनों में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला टू-व्हीलर बन गया है। एक्टिवा स्कूटर ने अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी हीरो मोटो की बाइक स्प्लेंडर को लगभग 1 लाख यूनिट से पछाड़ दिया है।
