Get App

टू-व्हीलर बाजार में होंडा एक्टिवा का दबदबा

देश की सबसे पॉपुलर टू-व्हीलर्स में से एक होंडा एक्टिवा ने एक और नया मुकाम हासिल कर लिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2016 पर 7:26 PM
टू-व्हीलर बाजार में होंडा एक्टिवा का दबदबा

देश की सबसे पॉपुलर टू-व्हीलर्स में से एक होंडा एक्टिवा ने एक और नया मुकाम हासिल कर लिया है। एक्टिवा साल 2016 के शुरुआती छह महीनों में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला टू-व्हीलर बन गया है। एक्टिवा स्कूटर ने अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी हीरो मोटो की बाइक स्प्लेंडर को लगभग 1 लाख यूनिट से पछाड़ दिया है।

होंडा ने जनवरी से लेकर जून तक करीब 13.4 लाख एक्टिवा बेचे हैं जिनमें एक्टिवा 110, 125 और एक्टिवा आई शामिल हैं। इसी के साथ एक्टिवा ने टू-व्हीलर्स बाजार में पिछले 17 साल से चल रही बाइक की बादशाहत को तोड़ दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें