यूनियन बैंक का मुनाफा 73.2% घटा, एनपीए भी बढ़ा

दूसरी तिममाही में यूनियन बैंक का मुनाफा 73.2 फीसदी घटकर 176.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 04, 2016 पर 5:17 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिममाही में यूनियन बैंक का मुनाफा 73.2 फीसदी घटकर 176.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में यूनियन बैंक का मुनाफा 658.2 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में यूनियन बैंक की ब्याज आय 8.4 फीसदी बढ़कर 2277.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में यूनियन बैंक की ब्याज आय 2101.7 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में यूनियन बैंक का ग्रॉस एनपीए 10.16 फीसदी से बढ़कर 10.73 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में यूनियन बैंक का नेट एनपीए 6.16 फीसदी से बढ़कर 6.39 फीसदी रहा है। रुपये में यूनियन बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 27281 करोड़ रुपये से बढ़कर 29862 करोड़ रुपये रहा है।

    तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में यूनियन बैंक की प्रोविजनिंग 1353 करोड़ रुपये से बढ़कर 1620 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 432.5 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।