सुप्रीम कोर्ट ने यूनिटेक को झटका दिया है। कोर्ट ने कंपनी को गुरूग्राम प्रोजेक्ट के 38 घर खरीदारों को पैसे लौटाने को कहा है। कंपनी को 4 हफ्ते के भीतर 2 करोड़ रुपये और जमा करना है। यूनिटेक कोर्ट में पहले ही 15 करोड़ रुपये की रकम जमा करा चुकी है। इस मामलों में सुप्रीम कोर्ट अगली सुनवाई जनवरी के दूसरे हफ्ते में करेगा।
