यूनिटेक को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका

समय से पजेशन न देने के मामले में यूनिटेक को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है।

अपडेटेड Nov 18, 2016 पर 4:33 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    समय से पजेशन न देने के मामले में यूनिटेक को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट से उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें हाईकोर्ट ने तमाम निचली अदालतों और कंज्यूमर फोरम की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।

    दरअसल गुरुग्राम के सेक्टर 70 में एंथिया फ्लोर प्रोजेक्ट को लेकर लोगों ने कंज्यूमर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लोगों ने समय से पजेशन न देने पर बिल्डर से वापस अपने पैसे की मांग की थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने यूनिटेक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।