वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को 413 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को 104.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को 413 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को 104.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 43 फीसदी घटकर 405.5 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 710.9 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 9.57 फीसदी से बढ़कर 13.26 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 5.91 फीसदी से बढ़कर 9.04 फीसदी रहा है।
रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 6721 करोड़ रुपये से बढ़कर 9471 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में रुपये में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 3965 करोड़ रुपये से बढ़कर 6111 करोड़ रुपये रहा है।
तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की प्रोविजनिंग 457.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 1173.4 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की जनवरी-मार्च तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की प्रोविजनिंग 676 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।