Get App

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 26.6% घटा

सालाना आधार पर पहली तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 52.2 करोड़ रुपये से घटकर 38.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2016 पर 4:42 PM
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 26.6% घटा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 26.6 फीसदी घटकर 38.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 52.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 13.2 फीसदी घटकर 545.5 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 628.3 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 13.26 फीसदी से बढ़कर 14.29 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 9.04 फीसदी से बढ़कर 9.85 फीसदी रहा है।

तिमाही आधार पर पहली तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की प्रोविजनिंग 1173.4 करोड़ रुपये से घटकर 378.3 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 493.6 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें