Get App

वॉनबरी के शेयर में खासी उठापटक

महाराष्ट्र एफडीए से नेटिस की खबर के बाद वॉनबरी के शेयर में आज खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2016 पर 3:43 PM
वॉनबरी के शेयर में खासी उठापटक

वॉनबरी के शेयर में आज खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। डायबिटीज की दवा मेटफॉरमिन के अवैध तरीके से निर्यात के लिए नोटिस की खबर आने के बाद कंपनी के शेयर पर खासा दबाव देखने को मिला। लेकिन कंपनी की सफाई आने के बाद शेयर में रिकवरी आई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के एफडीए ने कंपनी को गैरकानूनी तरीके से दवा के एक्सपोर्ट के लिए नोटिस दिया था। हालांकि कंपनी ने कहा है कि उसे एफडीए से कोई औपचारिक जानकारी नहीं मिली है। कंपनी का ये भी कहना है की उसके पास दवा के एक्सपोर्ट के लिए लाइसेंस है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें