Get App

टाटा केमिकल्स ने यूरिया बिजनेस बेचा

टाटा केमिकल्स ने अपना यूरिया बिजने 2670 करोड़ रुपये में यारा को बेचा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2016 पर 12:39 PM
टाटा केमिकल्स ने यूरिया बिजनेस बेचा

टाटा केमिकल्स ने अपना यूरिया बिजनेस बेच दिया है। टाटा केमिकल्स ने अपना यूरिया कारोबार यारा फर्टिलाइजर को बेच दिया है। ये सौदा 2 हजार 6 सौ 70 करोड़ में हुआ है। इस सौदे में कॉम्पलेक्स फर्टिलाइजर और स्पेशियाल्टी प्रोडक्ट शामिल नहीं हैं। डील पर टाटा केमिकल्स का कहना है कि इससे कंपनी की वैल्यू ऑनलॉक होगी और बैलेंस शीट मजबूत होगी। सौदे की खबर के बाद आज टाटा केमिकल्स में जोरदार तेजी देखने को मिली।

टाटा केमिकल्स के मुताबिक वित्त वर्ष 2016 में कंपनी के  आय में यूरिया बिजनेस का योगदान 21.2 फीसदी रहा था। टाटा केमिकल्स ने बताया है कि कंपनी के यूरिया बिजनेस को बेचने की प्रक्रिया 9-12 महीने में पूरी हो जाएगी। कंपनी के यूरिया बिजनेस को यारा को स्लम्प सेल बेसिस पर बेचा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें