अमेरिकी दवा रेगुलेटर की आपत्तियों के बाद आज एल्कैम लैब्स के शेयर की जोरदार पिटाई हुई। यूएस एफडीए ने कंपनी की अंकलेश्वर यूनिट के लिए फार्म 4 83 के साथ 3 आपत्ति जारी की हैं। गुजरात में स्थित इस प्लांट की यूएस एफडीए  ने 5-9 दिसंबर के बीच अंकलेश्वर यूनिट की जांच की थी। कंपनी का कहना है कि वो तय समय सीमा में यूनिट में जरूरी सुधार करेगी। इससे पहले सितंबर में कंपनी की दमन यूनिट पर यूएस एफडीए ने आपत्ति जताई थी।