वनबरी के शेयर में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के पातालगंगा प्लांट को यूएसएफडीए की मंजूरी मिलने के बाद शेयर में खरीदारी देखने को मिली। अमेरिका दवा रेगुलेटर ने 26 से 29 सितंबर के बीच प्लांट की जांच की थी। कंपनी के दूसरे प्लांट को इस साल यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है। इससे पहले जुलाई में कंपनी के तनुकु प्लांट को अमेरिका दवा रेगुलेटर की मंजूरी मिली थी।
