यूएसएफडीए नें अरविंदो फार्मा की यूनिट 7 को लेकर कड़ी टिप्पणी की है। अमेरिकी दवा रेगुलेटर ने कहा कि कंपनी गड़बड़ियों को सुधारने में नाकामयाब रही है। यूएसएफडीए का कहना है कि कंपनी जो नियम बनाती है उनका पालन नहीं किया जाता है। यूनिट में गड़बड़ियों के पाए जाने पर सुधारने का कोई सिस्टम नहीं है। इसके अलावा मिलावट रोकने के लिए भी कोई सिस्टम मौजूद नहीं है।
