Get App

वेदांता: सरकार का हिस्सा खरीदने की कोशिशें तेज

वेदांता ने हिंदुस्तान जिंक में सरकार का हिस्सा खरीदने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2016 पर 3:50 PM
वेदांता: सरकार का हिस्सा खरीदने की कोशिशें तेज

वेदांता ने हिंदुस्तान जिंक में सरकार का हिस्सा खरीदने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। इसके लिए कंपनी ऑफर प्राइस बढ़ा सकती है। नए ऑफर को तय करने के लिए कंपनी ने एडवाइजर भी नियुक्त कर दिए हैं। हिंदुस्तान जिंक में वेदांता की 64.92 फीसदी हिस्सेदारी है। जबकि सरकार का हिस्सा 29.54 फीसदी है। ऑफर प्राइस बढ़ाने के लिए कंपनी को वेदांता पीएलसी से मंजूरी लेना होगा। आपको बता दें कि 2013 में वेदांता ने हिंदुस्तान जिंक और बाल्कों में सरकार का हिस्सा खरीदने के लिए 348 करोड़ डॉलर का ऑफर दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें