वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में विजया बैंक का मुनाफा 26.3 फीसदी घटकर 71.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में विजया बैंक का मुनाफा 96.8 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में विजया बैंक का मुनाफा 26.3 फीसदी घटकर 71.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में विजया बैंक का मुनाफा 96.8 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में विजया बैंक की ब्याज आय 7.3 फीसदी बढ़कर 668.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में विजया बैंक की ब्याज आय 623.3 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में विजया बैंक का ग्रॉस एनपीए 4.32 फीसदी से बढ़कर 6.64 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में विजया बैंक का नेट एनपीए 2.98 फीसदी से बढ़कर 4.81 फीसदी रहा है।
रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में विजया बैंक का ग्रॉस एनपीए 3871.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 6027 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में रुपये में विजया बैंक का नेट एनपीए 2835.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 4276.8 करोड़ रुपये रहा है।
तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में विजया बैंक की प्रोविजनिंग 317.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 653.3 करोड़ रुपये रही है, जबकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में विजया बैंक की प्रोविजनिंग 305.5 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।