Get App

विजया बैंक का मुनाफा 13.3% बढ़ा, ब्याज आय 18.2% बढ़ी

पहली तिमाही में विजया बैंक का मुनाफा 13.32 फीसदी बढ़कर 161.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2016 पर 1:58 PM
विजया बैंक का मुनाफा 13.3% बढ़ा, ब्याज आय 18.2% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में विजया बैंक का मुनाफा 13.32 फीसदी बढ़कर 161.6 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में विजया बैंक का मुनाफा 142.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में विजया बैंक की ब्याज आय 18.2 फीसदी बढ़कर 782.6 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में विजया बैंक की ब्याज आय 662.2 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही आधार पर पहली तिमाही में विजया बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.64 फीसदी से बढ़कर 7.31 फीसदी हो गया है। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में विजया बैंक का नेट एनपीए 4.81 फीसदी से बढ़कर 5.42 फीसदी हो गया है।

तिमाही आधार पर पहली तिमाही में विजया बैंक का ग्रॉस एनपीए 6027 करोड़ रुपये से बढ़कर 6589 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में विजया बैंक का नेट एनपीए 4277 करोड़ रुपये से बढ़कर 4792 करोड़ रुपये हो गया है।

तिमाही आधार पर पहली तिमाही में विजया बैंक की प्रॉविजनिंग 653 करोड़ रुपये से घटकर 298 करोड़ रुपये रही है। जबकि जबकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में विजया बैंक की प्रॉविजनिंग 146.4 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें