विजया बैंक के मुनाफे में 40.6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में विजया बैंक का मुनाफा 40.6 फीसदी बढ़कर 52.6 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 05, 2016 पर 3:30 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में विजया बैंक का मुनाफा 40.6 फीसदी बढ़कर 52.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में विजया बैंक का मुनाफा 37.4 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में विजया बैंक की ब्याज आय 33 फीसदी बढ़कर 737.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में विजया बैंक की ब्याज आय 554.8 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में विजया बैंक का ग्रॉस एनपीए 3.98 फीसदी से बढ़कर 4.32 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में विजया बैंक का नेट एनपीए 2.84 फीसदी से बढ़कर 2.98 फीसदी रहा है।

    तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में विजया बैंक की प्रोविजनिंग 273.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 317.4 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की इसी समान तिमाही में प्रोविजनिंग 308 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।