विजया बैंकः मुनाफा 34.1% बढ़ा, एनपीए भी घटा

जुलाई-सितंबर तिमाही में विजया बैंक का ग्रॉस एनपीए 7.31 फीसदी से घटकर 7.07 फीसदी रहा है।

अपडेटेड Oct 27, 2016 पर 12:51 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में विजया बैंक का मुनाफा 34.1 फीसदी बढ़कर 154.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में विजया बैंक का मुनाफा 115.3 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में विजया बैंक की ब्याज आय 19.5 फीसदी बढ़कर 827.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में विजया बैंक की ब्याज आय 692.5 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में विजया बैंक का ग्रॉस एनपीए 7.31 फीसदी से घटकर 7.07 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में विजया बैंक का नेट एनपीए 5.42 फीसदी से घटकर 5.1 फीसदी रहा है।

    रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में विजया बैंक का ग्रॉस एनपीए 6589.2 करोड़ रुपये से घटकर 6490.5 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में विजया बैंक का नेट एनपीए 4792.5 करोड़ रुपये से घटकर 4587.1 करोड़ रुपये रहा है।

    तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में विजया बैंक की प्रोविजनिंग 268 करोड़ रुपये से बढ़कर 390 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 273.5 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।