वीवो ने वी सीरीज के फोन किए लॉन्च

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने अपनी वी सीरीज लॉन्च की है।

अपडेटेड Apr 06, 2016 पर 10:39 AM

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने अपनी वी सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज के पहले दो फोन वी3 और वी3 मैक्स आज वीवो ने दिखाये जिनकी कीमत 17,980 रुपये और 23,980 रुपये है। वीवो 3 में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले और 3 जीबी रैम दी गई है। वहीं वीवो 3 मैक्स में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले और 4 जीबी रैम दी गई है।

कैमरा के लिहाज से दोनों ही फोन मे पीछे के तरफ 13 मेगापिक्सेल कैमरा और आगे की तरफ 8 मेगापिक्सेल कैमरा दिया गया है। वीवो के इन दो फोन की खासियत ये है कि इनमें क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी और डुअल चार्जिंग इंजन दी गई है जिससे फोन दोगुना तेज चार्ज होता है। बाजार में ये फोन कब उतरेंगे अभी ये नहीं बताया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।