वोडाफोन अगले साल शुरूवात में ला सकता है आईपीओ

सीएनबीसी-आवाज़ की एक्सक्लूसिव खबर है कि वोडाफोन भारत में सबसे बड़ा आईपीओ लाने जा रहा है।

अपडेटेड Apr 30, 2016 पर 5:29 PM

सीएनबीसी-आवाज़ की एक्सक्लूसिव खबर है कि वोडाफोन भारत में सबसे बड़ा आईपीओ लाने जा रहा है। इसलिए वोडाफोन ने बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच, कोटक इंन्वेस्टमेंट बैकिंग और यूबीएस को ज्वाइंट ग्लोबल को-ऑर्डीनेटर्स के तौर पर नियुक्त किया है।

इस आईपीओ के लिए उसने कोटक, आईसीआईसीआई और यूबीएस समेत 6 इन्वेस्टमेंट बैंकों को चुना है। वोडाफोन इस आईपीओ के जरिए 3 अरब डालर की राशि जुटाएगी।

भारती एयरटेल के बाद वोडाफोन देश की दूसरी सबसे बड़ी सेलुलर कंपनी है। कंपनी के पास करीब 20 करोड़ ग्राहक हैं। सूत्रों के मूताबिक वोडाफोन अगले साल के शुरूवात में अपना आईपीओ लॉन्च कर सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।