वोडाफोन ने कल दिल्ली और एनसीआर में अपनी 4जी सर्विस शुरू कर दी है। एनसीआर में 4जी सर्विस सिर्फ गुणगांव में शुरू हुई है लेकिन वोडाफोन के मुताबिक अगले तीन से चार महीनों में दिल्ली और नोएडा समेत पूरे एनसीआर में 4जी की शुरूआत कर दी जाएगी। वोड़फोन ने 1800 मेगाहर्टज बैंड पर दिल्ली-एनसीआर में 4जी लॉन्च किया है।
