फॉक्सवैगन ने भारत में सब-कॉम्पैक्ट सेडान एमियो लॉन्च कर दी है। इस कार की कीमत 5.25 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने इस कार को भारत में ही तैयार किया है। फॉक्सवैगन एमियो में 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल और 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। इसके सभी वेरिएंट में डुअल-एयरबैग और एबीएस के स्टैंडर्ड फीचर शामिल होंगे।
