जर्मन कार कंपनी फोक्सवैगन ने कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनी एलजी के साथ एक करार किया है। इस करार के तहत दोनों कंपनियां मिलकर एक ऐसी टेक्नोलॉजी बनाएगी जिससे आप अपनी कार में बैठे-बैठे ही अपने घर के तमाम इलेक्ट्रिक अप्लाएंसेस को कंट्रोल कर सकेंगे। यानी लाइट, ए.सी, टीवी जैसे अप्लायंस को कंट्रोल करना बेहद आसान हो जाएगा।
