Get App

फोक्सवैगन-एलजी करार, कार में बैठकर कंट्रोल करें टीवी

अब आप अपनी कार में बैठे-बैठे ही अपने घर के तमाम इलेक्ट्रिक अप्लाएंसेस को कंट्रोल कर सकेंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2016 पर 10:09 AM
फोक्सवैगन-एलजी करार, कार में बैठकर कंट्रोल करें टीवी

जर्मन कार कंपनी फोक्सवैगन ने कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनी एलजी के साथ एक करार किया है। इस करार के तहत दोनों कंपनियां मिलकर एक ऐसी टेक्नोलॉजी बनाएगी जिससे आप अपनी कार में बैठे-बैठे ही अपने घर के तमाम इलेक्ट्रिक अप्लाएंसेस को कंट्रोल कर सकेंगे। यानी लाइट, ए.सी, टीवी जैसे अप्लायंस को कंट्रोल करना बेहद आसान हो जाएगा।

दोनों कंपनियों के मुताबिक अगले कुछ साल तक फोक्सवैगन के क्रॉसओवर प्लेटफार्म पर बनने वाली कारों में ये टेक्नोलॉजी मौजूद होगी। कंपनियों का फोकस कम्फर्ट और कन्वीनियंस पर रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें