Get App

वोल्टासः मुनाफा 49.5% बढ़ा, आय 26.8% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में वोल्टास का मुनाफा 49.5 फीसदी बढ़कर 176.4 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2016 पर 3:52 PM
वोल्टासः मुनाफा 49.5% बढ़ा, आय 26.8% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में वोल्टास का मुनाफा 49.5 फीसदी बढ़कर 176.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में वोल्टास का मुनाफा 118 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में वोल्टास की आय 26.8 फीसदी बढ़कर 1888.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में वोल्टास की आय 1490 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में वोल्टास का एबिटडा 143 करोड़ रुपये से बढ़कर 185 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में वोल्टास का एबिटडा मार्जिन 9.6 फीसदी से बढ़कर 9.8 फीसदी रहा है। जनवरी-मार्च तिमाही में वोल्टास को 28 करोड़ रुपये का एकमुश्त मुनाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें