Get App

वोल्टासः मुनाफा 7.1% बढ़ा, आय 6.2% घटी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में वोल्टास का मुनाफा 7.1 फीसदी बढ़कर 72.1 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 16, 2016 पर 7:15 PM
वोल्टासः मुनाफा 7.1% बढ़ा, आय 6.2% घटी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में वोल्टास का मुनाफा 7.1 फीसदी बढ़कर 72.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में वोल्टास का मुनाफा 67.3 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में वोल्टास की आय 6.2 फीसदी घटकर 981.5 करोड़ रुपये पर रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में वोल्टास की आय 1046.7 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में वोल्टास का एबिटडा 64.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 68.7 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में वोल्टास का एबिटडा मार्जिन 6.2 फीसदी से बढ़कर 7 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें