सेफ्टी के लिए दुनिया भर में मशहूर वोल्वो ने नई एस90 लॉन्च कर दी है। नई एस90 की कीमत 53.50 लाख रुपये है। इस कार को कंपनी ने एक्ससी90 के प्लैटफॉर्म पर बनाया है। इसी वजह से इसमें कंफर्ट के साथ इंटीरियर में ढेर सारा स्पेस मिलता है। एस90 में 2 लीटर का डीजल इंजन है जो 190बीएचपी पावर जेनरेट करता है। और ये 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियर के सहारे पहियों में रफ्तार देता है। कंपनी ने भारत में एस90 का सिर्फ इनस्क्रिप्शन वेरिएंट ही लॉन्च किया है। इसका सीधा मुकाबला मर्सिडीज ई क्लास, जैगुआर एक्सएफ और ऑडी ए6 जैसी गाड़ियों से है।