छोटी कारों में छिड़ी जंग, निसान की रेडी गो लॉन्च

निसान ने छोटी कारों के बाजार में रेडी गो उतार कर जंग तेज कर दी है।

अपडेटेड Apr 15, 2016 पर 9:02 AM

निसान ने छोटी कारों के बाजार में रेडी गो उतार कर जंग तेज कर दी है। रेडी गो देश में डैटसन ब्रांड की तीसरी कार है। माना जा रहा है कि निसान रेडी गो की कीमत काफी कॉम्पिटिटिव रखेगी। और इस हाइली प्राइस सेंसिटिव सेगमेंट में मुकाबला होगा रेनो क्विड, ऑल्टो 800 और ह्युंदई इऑन से।

निसान रेडी गो की बुकिंग मई से शुरू कर सकती है और डिलिवरी जून से शुरू होने की उम्मीद है। रेडी गो की स्टाइलिंग खास शहरी लोगों को ध्यान में रखकर की गई है। निसान इसे एक अर्बन क्रॉस कह रही है। ग्राउंड क्लियरेंस भी 185 मिलीमीटर है जो अच्छी खासी है। इसमें 800 सीसी का इंजन है जो 5 स्पीड गियर ट्रांसमिशन पर काम करता है। माना जा रहा है कि इसकी माइलेज 25 किलोमीटर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।