अरविंदो फार्मा के लिए अच्छी खबर के दम पर आज शेयर भागा । कंपनी को इजोसुल्फैन इंजेक्शन के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिल गई है। कंपनी की यूनिट 4 से इस इंजेक्शन को तैयार किया जाता है। इसके अलावा रेटिंग एजेंसी बैंक ऑफ अमेरिका मेरिललिंच ने अरविंदो फार्मा पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है। और लक्ष्य 1050 रुपये प्रति शेयर तय किया है।