जानें आज क्यों रही इन शेयरों में हलचल

खराब नतीजों के बावजूद आज कारोबार के दौरान एलएंडटी करीब 5 फीसदी तक चढ़ा।

अपडेटेड Feb 01, 2016 पर 4:41 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एलएंडटी के शेयर में आज तेजी देखने को मिली। खराब नतीजों के बावजूद आज कारोबार के दौरान ये शेयर करीब 5 फीसदी तक चढ़ा। हालांकि ज्यादातर ब्रोकरेज हाऊस ने कंपनी का ईपीएस यानि अर्निंग प्रतिशेयर अनुमान घटा दिया है। ब्रोकरेज हाऊस गोल्डमैन सैक्स ने एलएंडटी का ईपीएस अनुमान 5 से 7 फीसदी घटा दिया है। वहीं खरीदारी का लक्ष्य बरकरार रखा है लेकिन लक्ष्य 1510 से घटाकर 1420 कर दिया गया है। वहीं जेपी मॉर्गन ने एलएंडटी की न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखी है। और लक्ष्य 5 फीसदी घटाकर 1280 कर दिया है।

    ज्योति स्ट्रक्चर के शेयर में आज करीब 12 फीसदी की तेजी आई। दरअसल, कलपतरु पावर और अमीन ग्रुप मिलकर ज्योति रीस्ट्रक्चर में हिस्सा खरीद सकते है। ये डील 307 करोड़ में हो सकती है।

    इप्का लैब को अमेरिकी एफडीए से चेतावनी मिली है। कंपनी को 3 यूनिट्स के लिए ये चेतावनी जारी की गई है। इनमें रतलाम, इंदौर और पिपरिया यूनिट शामिल है। कंपनी का कहना है कि अमेरिका के लिए एपीआई शिपमेंट को रोक दिया है। यूएसएफडीए  की चेतावनी पर इप्का का शेयर 15 फीसदी टूटा है। जांच के बाद अरबिंदो फार्मा की भी जोरदार पिटाई हुई है और इसके शेयर 4 फीसदी टूट गए हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।