रिलायंस कम्युनिकेशंस होगी रीस्ट्रक्चरिंग

अनिल अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस में मेगा रीस्ट्रक्चरिंग की तैयारी चल रही है।

अपडेटेड Jul 20, 2016 पर 3:51 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अनिल अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस में मेगा रीस्ट्रक्चरिंग की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक आर-कॉम जल्द ही टावर कारोबार को बेचने की प्रक्रिया पूरी करेगी। इसके अलावा आर-कॉम जल्द ही रियल एस्टेट एसेट्स का डीमर्जर भी पूरा करेगी। रिलायंस प्रॉपर्टीज का वैल्युएशन 12 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है।

    सूत्रों का कहना है कि डीमर्जर के बाद रिलायंस प्रॉपर्टीज को अलग से लिस्ट कराया जाएगा। इसके बाद रिलायंस कम्युनिकेशंस के कर्ज में 35 फीसदी की कमी आ सकती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।