अनिल अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस में मेगा रीस्ट्रक्चरिंग की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक आर-कॉम जल्द ही टावर कारोबार को बेचने की प्रक्रिया पूरी करेगी। इसके अलावा आर-कॉम जल्द ही रियल एस्टेट एसेट्स का डीमर्जर भी पूरा करेगी। रिलायंस प्रॉपर्टीज का वैल्युएशन 12 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है।
