लैंको पावर में ओपीजी पावर बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकती है। सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक ओपीजी पावर 5760 मेगावॉट के एसेट्स खरीदेगी। ये एसेट्स अमरकंटक, विदर्भ और बाबंध में हैं। माना जा रहा है कि ओपीजी पावर लैंको के उत्तर प्रदेश में अनपरा प्रोजेक्ट को भी खरीद सकती है। इस खबर के बाद लैंको इंफ्रा के शेयर में 6 फीसदी की तेजी देखी गई।