वॉकहार्ट: यूके रेगुलेटर से मिली क्लीन चिट

वॉकहार्ट के लिए अच्छी खबर है। यूके रेगुलेटर से कंपनी को चिकलठाणा प्लांट के लिए क्लीन चिट मिल गई है।

अपडेटेड Sep 29, 2016 पर 3:25 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वॉकहार्ट के लिए अच्छी खबर है। यूके रेगुलेटर से कंपनी को चिकलठाणा प्लांट के लिए क्लीन चिट मिल गई है। वॉकहार्ट के लिए ये प्लांट बेहद अहम है। गौरतलब है कि करीब 2 साल पहले यूएस एफडीए ने वॉकहार्ट के चिकलठाणा प्लांट को बैन किया था।

    बता दें कि वॉकहार्ट की कुल आय का 75 फीसदी हिस्सा चिकलठाणा प्लांट से आता है। वॉकहार्ट की दवा टोप्रोल का उत्पादन चिकलठाणा प्लांट में ही होता है। टोप्रोल दवा का बाजार 12 करोड़ डॉलर का है।  इस खबर के बाद इस शेयर में करीब 3.75 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।