वॉकहार्टः मुनाफा 82.4% घटा, आय 22% घटी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में वॉकहार्ट का मुनाफा 82.4 फीसदी घटकर 61 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 11, 2016 पर 4:38 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में वॉकहार्ट का मुनाफा 82.4 फीसदी घटकर 61 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में वॉकहार्ट का मुनाफा 347 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में वॉकहार्ट की आय 22 फीसदी घटकर 1075.8 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में वॉकहार्ट की आय 1382 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वॉकहार्ट का एबिटडा 463 करोड़ रुपये से घटकर 76 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वॉकहार्ट का एबिटडा मार्जिन 33.5 फीसदी से घटकर 7.1 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।