Xiaomi Mi QLED 4K टीवी आज लॉन्च होने है। भारतीय बाजार में इस टीवी के कौन से मॉडल को उतारा जाएगा। इस बारे में अभी तक कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि भारत में Mi TV 5 Pro को लॉन्च किया जाएगा। इस मॉडल को साल 2019 में चीन में लॉन्च किया गया था। इस लॉन्च के साथ शाओमी की टक्कर भारतीय मार्केट में Samsung, TCL और OnePlus जैसे ब्रांड्स से होगी, जिनके पहले से ही QLED मॉडल्स मार्केट में मौजूद हैं। कंपनी आज के लॉन्च को लाइवस्ट्रीम करेगी। जानिए इसके बारे में पूरी डिटेल -
Xiaomi Mi QLED 4K TV आज दोपहर 12 बजे लॉन्च कर दिया जाएगा। कंपनी इस लॉन्चिंग को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लाइवस्ट्रीम (Livestream) किया जाएगा।
Xiaomi Mi QLED 4K TV की भारत में संभावित कीमत
Xiaomi Mi TV का हाल ही में जो टीचर लॉन्च किया गया है। अगर उसको हम देखें तो Mi TV 5 Pro को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस टीवी को साल 2019 में नवंबर महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 3,699 चीनी युआन (CNY) है। इसका भारतीय रुपयों में करीब 41,600 रुपये हो सकती है। यह इसकी शुरुआती कीमत है। कंपनी ने भारतीय बाजार में उतारे जाने वाले Mi TV model टीवी की कीमत का खुलासा नहीं किया है। जिस मॉडल को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। उस टीवी स्क्रीन की साइज 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच हो सकती है।
Xiaomi Mi QLED 4K TV के स्पेसिफिकेशंस
भारत में लॉन्च होने वाले Mi QLED 4K TV के स्पेसिफिकेशंस (Specifications) पर अभी कुछ भी डिडेल नहीं मिली है। हालांकि Xiaomi ने पहले कन्फर्म कर दिया था कि नया मॉडल QLED डिस्प्ले के साथ आएगा। नए टीवी मॉडल में 64 बिट मीडिया टेक SoC को टीज किया गया था। इसके साथ ही इस टीवी में HDR सपोर्ट और एंड्रॉयड टीवी (Android TV) के साथ PatchWall launcher भी मिल सकता है।
Mi TV 5 Pro को 4 GB RAM और 64 GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। टीवी में Sk QLED क्वांटम डॉट स्क्रीन भी है। जो कि 108 फीसदी NTSC colour gamut डिलिवर करती है। इसके अलावा मल्टी-डायमेंशनल रेकग्निशन (multi-dimensional voice recognition) के लिए इसमें दो 8 वॉट (W) 4 - Unit स्पीकर के साथ-साथ 4 माइक्रोफोन हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।