चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अपना फैबलेट रेडमी नोट-3 लॉन्च कर दिया है। ये शाओमी का पहला सनलाइट डिस्प्ले वाला नोट है। यानी ऐसी स्क्रीन जिसपर धूप पड़ने पर भी सबकुछ साफ दिखाई देता है। इसकी स्क्रीन 5.5 इंच एचडी है। इसमें 15 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कंपनी ने पहली बार रेडमी नोट में फिंगर प्रिंट स्कैनर भी दिया है। इसे 2 वेरियंट में लॉन्च किया गया है, एक 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम वाला और दूसरा 32 जीबी स्टोरेज के साथ 3 जीबी रैम। इसके 16 जीबी वेरियंट की कीमत 9999 रुपये है जबकि 32 जीबी वेरियंट की कीमत 11999 रुपये है। ये नोट 9 मार्च से अमेजॉन पर मिलना शुरू हो जाएगा। शाओमी को उम्मीद है कि ये फैबलेट नेक्सस-5 और वन प्लस टू जैसे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर दे पाएगा।