अगर आप भी अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ से परेशान है तो शाओमी आपके लिए लाई है एमआई मैक्स। इस फोन में 4850 एमएएच की बैटरी दी गई है और कंपनी का दावा है कि ये पूरे एक दिन तक चलती है। और इसे एक बार चार्ज करके 14 घंटे तक यू-ट्यूब का वीडियो देखा जा सकता है।
फीचर्स की बात करें तो एमआई मैक्स में 6.5 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट और 5 मेगापिक्सल का बैक कैमरा दिया गया है। दूसरे स्मार्टफोन्स की तरह एमआई मैक्स में फिंगरप्रिट स्कैनर भी दिया गया है। इस फोन के 2 वर्जन लॉन्च किए गए हैं, एक की कीमत 14999 रुपये है और दूसरे की 19999 रुपये है। एमआई मैक्स की बिक्री 6 जुलाई से mi.com पर शुरू होगी और दूसरे पोर्टल्स पर 13 जुलाई से।