यामाहा ने अपनी लीजेंडरी बाइक आरएक्स 100 को फिर से नए रूप में लॉन्च कर दिया है। सैल्यूटो आरएक्स के साथ यामाहा एंट्री लेवल सेगमेंट में फिर धाक जमाना चाहती है। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 46400 रुपये है। इस बाइक से यामाहा कम्यूटर सेगमेंट में युवाओं को टार्गेट कर अपना मार्केट शेयर बढ़ाना चाहती है। प्रीमियम बाइक सेगमेंट में कंपनी की अच्छी पकड़ है लेकिन अब यामाहा मास सेगमेंट में मौजूदगी दर्ज कराना चाहती है। सैल्यूटो आरएक्स में 7.5 बीएचपी पावर देने वाला 110 सीसी का फोर-स्ट्रोक इंजन है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक 82 किलोमीटर का माइलेज देगी। और इसका सीधा मुकाबला होंडा लीवा और टीवीएस की विक्टर जैसी बाइक से होगा।
