ओला लेकर आएगा आपके दरवाजे पर कैश। यस बैंक ने मोबाइल माइक्रो एटीएम के लिए ओला से साझेदारी की है। इसके तहत लोग माइक्रो एटीएम में डेबिट कार्ड स्वाइप कर 2,000 रुपये तक निकाल पाएंगे। ये सर्विस देशभर के 10 शहरों में 30 जगहों पर शुरू की जाएगी। इसमें मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, चंडीगढ, अहमदाबाद, हैदराबाद और जयपुर शामिल हैं।