Yes Bank के मैनेजमेंट ने जून तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया है कि फिस्कल ईयर 2023 में बैंक का क्रेडिट ग्रोथ 15% रहने का अनुमान है। जून तिमाही में Yes Bank बेहतर नतीजे देने में कामयाब रहा है। बैंक का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 50% बढ़कर 314 करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल की इसी तिमाही में Yes Bank का नेट प्रॉफिट 203 करोड़ रुपए था।
Yes Bank का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) जून तिमाही में सालाना आधार पर 32 फीसदी बढ़कर 1,850 करोड़ रुपये रहा। वहीं बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) जून तिमाही में 2.4 फीसदी पर रहा, जो सालाना आधार पर 0.30 फीसदी अधिक है।
Yes Bank का लोन बुक साल-दर-साल आधार पर 14% बढ़कर जून तिमाही में 4390 करोड़ रुपए रहा। लोन बुक की ग्रोथ सालाना 18% रहने के बावजूद CASA रेशियो में गिरावट आई और यह घटकर 30% पर आ गया। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 31.1% था।
Yes Bank के मैनेजमेंट ने बताया कि नए फ्लोटिंग रेट डिपॉजिट्स स्कीम के जरिए बैंक 14,000 ग्राहकों से 300 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। बैंक ने बताया कि जून तिमाही इंटरेस्ट के अलावा दूसरे स्रोतों से कमाई (Non-Interest Income) 781 करोड़ रुपये रही। इसके साथ ही Yes Bank का नॉन- इंटरेस्ट इनकम में सालाना आधार पर 35 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
YES Bank की एसेट क्वालिटी में सुधार होता दिखा रहा है। एडवांसेज के मुकालबले इसका ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (ग्रॉस-NPA) जून तिमाही में घटकर 13.4 फीसदी रहा, जो इसकी पिछली तिमाही में 13.9 फीसदी और पिछले साल की इसी तिमाही में 15.6 फीसदी था।
इस बीच Yes Bank के शेयरों में पिछले एक हफ्ते में 10.11% चढ़ गए। सिर्फ शुक्रवार को इसमें 2.80 फीसदी उछाल आया। इसकी वजह यह खबर रही कि दो प्राइवेट इक्विटी फर्म यस बैंक में निवेश करने वाले हैं और निवेशकों को यस बैंक का बिजनेस पटरी पर लौटता दिख रहा है।