प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक की एसेट क्वालिटी पर रेटिंग एजेंसी मूडीज ने चिंता जताई है। मूडीज का मानना है कि बैंक का फोकस कॉरपोरेट लोन पर होना फिक्र की बात है। एजेंसी के मुताबिक दूसरे बैंकों की तुलना में यस बैंक कॉरपोरेट डिपॉजिट पर भी ज्यादा निर्भर है। पिछले वित्त वर्ष में बैंक का ग्रॉस एनपीए 139 फीसदीबढ़कर 750 करोड़ हो गया है।
