Get App

यस बैंक: मूडीज ने एसेट क्वालिटी को लेकर चिंता जताई

मूडीज का मानना है कि बैंक का फोकस कॉरपोरेट लोन पर होना फिक्र की बात है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2016 पर 3:45 PM
यस बैंक: मूडीज ने एसेट क्वालिटी को लेकर चिंता जताई

प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक की एसेट क्वालिटी पर रेटिंग एजेंसी मूडीज ने चिंता जताई है। मूडीज का मानना है कि बैंक का फोकस कॉरपोरेट लोन पर होना फिक्र की बात है। एजेंसी के मुताबिक दूसरे बैंकों की तुलना में यस बैंक कॉरपोरेट डिपॉजिट पर भी ज्यादा निर्भर है। पिछले वित्त वर्ष में बैंक का ग्रॉस एनपीए 139 फीसदीबढ़कर 750 करोड़ हो गया है।

मूडीज का मानना है कि अगर बैंक रिटेल सर्विस में विस्तार करे तो उसकी दिक्कतें कम हो सकती हैं। बैंक को क्रेडिट ग्रोथ कायम रखने के लिए पूंजी की जरूरत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें