यस बैंक क्यूआईपी के जरिए 100 करोड़ डॉलर जुटाएगी। इश्यू में प्रोमोटर अपना 12-14 फीसदी हिस्सा बेचेंगे। इश्यू के बाद बैंक का कैपिटल एडीक्वेसी रेश्यो 1.5 फीसदी बढ़ेगा। ये इश्यू अगले 2-4 हफ्ते में आ सकता है। क्यूआईपी के जरिए जुटाए गए पैसे का उपयोग बैंक कारोबार के विस्तार के लिए करेगा। इश्यू के लिए गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टैनली मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया है।
