यस बैंक, नीदरलैंड्स के डेवलपमेंट बैंक एफएमओ को ग्रीन इंफ्रा बॉन्ड जारी करके 330 करोड़ रुपये जुटाएगा। प्राइवेट प्लेसमेंट वाले ये बॉन्ड सात साल के होंगे। नीदरलैंड्स में एफएमओ के एक सम्मेलन में आज करार पर दस्तखत हुए। एफएमओ पहली बार किसी भारतीय बैंक के ग्रीन बॉन्ड में निवेश कर रहा है। यस बैंक बॉन्ड के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल सोलर और विंड प्रोजेक्ट्स समेत ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर को कर्ज देने में करेगा। पिछले 18 महीनों में यस बैंक ने तीसरी बार ग्रीन बॉन्ड जारी किया है।
