जी एंटरटेनमेंट के मुनाफे में 21.8% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 21.8 फीसदी बढ़कर 217 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 26, 2016 पर 4:35 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 21.8 फीसदी बढ़कर 217 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 178.2 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की आय 18.5 फीसदी बढ़कर 1571.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की आय 1326.7 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का एबिटडा 311 करोड़ रुपये से बढ़कर 453.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का एबिटडा मार्जिन 23.2 फीसदी से बढ़कर 28.8 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की विज्ञापन आय 19.2 फीसदी बढ़कर 912 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की सब्सिक्रिप्शन आय 14.2 फीसदी बढ़कर 528.2 करोड़ रुपये रही है।

    सालाना आधार पर पहली तिमाही में जी एंटरटेनमेंट के स्पोर्ट्स कारोबार की आय 170 करोड़ रुपये रही है, जबकि लागत 153 करोड़ रुपये रही है। जी एंटरटेनमेंट के मुताबिक पहली तिमाही में स्पोर्ट्स कारोबार मुनाफे में आया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।