जी एंटरटेनमेंट के मुनाफे में 27% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 27 फीसदी बढ़कर 238 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 25, 2016 पर 1:37 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 27 फीसदी बढ़कर 238 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 187.6 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की आय 23 फीसदी बढ़कर 1695.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की आय 1378.6 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का एबिटडा 358.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 489.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का एबिटडा मार्जिन 26 फीसदी से बढ़कर 28.9 फीसदी रहा है।

    जुलाई-सितंबर तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की विज्ञापन आय में 15.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जुलाई-सितंबर तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की सब्सक्रिप्शन आय में 21.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।