अंबुजा सीमेंट के मुनाफे में 3.8% की बढ़ोतरी

साल 2014 की चौथी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 3.8 फीसदी बढ़कर 328.6 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 19, 2015 पर 8:58 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    साल 2014 की चौथी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 3.8 फीसदी बढ़कर 328.6 करोड़ रुपये हो गया है। साल 2013 की चौथी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 316.5 करोड़ रुपये रहा था।

    साल 2014 की चौथी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का कुल टर्नओवर 8.7 फीसदी बढ़कर 2404.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। साल 2013 की चौथी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का कुल टर्नओवर 2213 करोड़ रुपये रहा था।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अंबुजा सीमेंट का ऑपरेटिंग मुनाफा 313 करोड़ रुपये से बढ़कर 358 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का ऑपरेटिंग मार्जिन 14.1 फीसदी से बढ़कर 14.9 फीसदी रहा।

    अंबुजा सीमेंट का कहना है कि ग्रोथ में रफ्तार की उम्मीद से सीमेंट की मांग बेहतर रहने का अनुमान है। हाउसिंग और इंफ्रा से ही आगे भी मांग ज्यादा रहने का अनुमान है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।