अंबुजा सीमेंटः मुनाफा 35.7% घटा, आय 4.1% घटी

साल 2015 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 35.7 फीसदी घटकर 153.6 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 28, 2015 पर 7:16 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    साल 2015 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 35.7 फीसदी घटकर 153.6 करोड़ रुपये हो गया है। साल 2014 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 239 करोड़ रुपये रहा था।

    साल 2015 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट की आय 4.1 फीसदी घटकर 2,110.9 करोड़ रुपये रही है। साल 2014 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट की आय 2,202 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अंबुजा सीमेंट का एबिटडा 393 करोड़ रुपये से घटकर 310 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अंबुजा सीमेंट का एबिटडा मार्जिन 17.9 फीसदी से घटकर 14.7 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।