ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी आज अक्टूबर ऑटो बिक्री के आंकड़े पेश किए। पिछले साल के मुकाबले इस बार कंपनी की बिक्री में 15 फीसदी की जोरदार गिरावट दिखी है, अक्टूबर में कंपनी की बिक्री 50,558 से घटकर 42,776 यूनिट रही।

अक्टूबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा के पैसेंजर व्हीकल बिक्री में 16 फीसदी की गिरावट हुई है और ये 19,254 यूनिट रही है। एक्सपोर्ट के लिहाज के भी कंपनी के लिए अक्टूबर महीना काफी खराब रहा और एक्सपोर्ट 10 फीसदी घटकर सिर्फ 2,502 गाडियों का ही रहा है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने टू-व्हीलर डिवीजन के भी बिक्री आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी ने अक्टूबर में 22,404 टू-व्हीलर बेचे हैं। कंपनी का कहना है कि उसकी नई स्कूटर गस्टो को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जिसको ध्यान में रखते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा गस्टो का उत्पादन भी बढ़ाने वाली है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।